फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: इनरव्हील क्लब ने वोकेशनल सेंटर में की डेस्कटॉप कंप्यूटर की स्थापना

Ankesh Dogra Updated Mon, 16 Mar 2026 02:48 PM IST

इनर व्हील क्लब ऑफ शिमला की ओर से सोमवार को माल रोड स्थित वोकेशनल सेंटर में डेस्कटॉप कंप्यूटर की स्थापना की। इस दौरान इन्होंने एक स्मार्ट कंप्यूटर क्लासरूम का उद्घाटन भी किया। इस पहल का उद्देश्य वंचित छात्राओं के कंप्यूटर कौशल को बढ़ावा देना, वहीं उन्हें शैक्षणिक सफलता और भविष्य के करियर के अवसरों के लिए आवश्यक डिजिटल ज्ञान से सशक्त बनाना है। इस अवसर पर रिबन काटने का समारोह क्लब की अध्यक्ष निरुपमा चौधरी ने किया। इस दौरान आईएसओ नवनीत कौर विर्दी, कार्यकारी सदस्य मीनाक्षी कुथियाला, क्लब की पूर्व अध्यक्ष रेनू बुटैल, पूर्व अध्यक्ष डॉ. अलका कौशल, सचिव वंदना सूद, संपादक डॉ. कुशा पंडित चावला सहित अन्य व्यावसायिक केंद्र के शिक्षकों और छात्राओं ने भाग लिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें