राजधानी के गेयटी थियेटर में विंटर हॉबी कक्षाओं की शुरुआत हुई। इनमें सुबह के सत्र में बच्चों को अभिनय और कर्सिव राइटिंग सहित कैलिग्राफी के महत्व के बारे में बताया, परिचय दिया और इसकी बुनियादी जानकारी दी। पहले दिन अभिनय की कक्षा में 18 और कर्सिव राइटिंग की कक्षा 8 बच्चों ने भाग लिया। इसके बाद शाम के सत्र में शास्त्रीय नृत्य और चित्रकला की कक्षाएं आयोजित की गईं।