शिमला में हिमाचल पथ परिवहन निगम के चालक-परिचालक संघ ने एक सेक्शन ऑफिसर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। यूनियन सदस्यों ने मंगलवार को एसओ के खिलाफ प्रदर्शन किया और मामले में कार्रवाई की मांग उठाई। प्रदेशाध्यक्ष मानसिंह ठाकुर की अध्यक्षता में गेट मीटिंग भी आयोजित की गई। यूनियन की ओर से एसओ पर चालक-परिचालकों से पैसे मांगने का आरोप लगाया गया है।