फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला: बीसीएस में बुजुर्गों और बच्चों ने साझा किए जीवन के अनुभव, नाच-गाकर मनाया समारोह

राजधानी शिमला के बीसीएस में एक अनोखा समारोह आयोजित किया गया, जहां बुजुर्गों, बच्चों और कैंसर पीड़ितों को एक साथ मिलने और एक-दूसरे के जीवन को करीब से समझने का अवसर मिला। इस कार्यक्रम में वसंतपुर स्थित वृद्धाश्रम के अलावा दुर्गापुर, मशोबरा और रॉकवुड से बच्चे, बुजुर्ग और कैंसर पीड़ित शामिल हुए। समारोह के दौरान सभी ने अपने जीवन के अनुभव, संघर्ष और यादें एक-दूसरे के साथ साझा कीं। अलग-अलग उम्र और परिस्थितियों से आए लोगों ने एक-दूसरे की जिंदगी को समझने का प्रयास किया। इस दौरान प्रतिभागियों ने नाच-गाकर कार्यक्रम का आनंद भी उठाया। इस कार्यक्रम का आयोजन अल्माईटी ऑफ ब्लैसिंग संस्था की ओर से किया गया। संस्था के संस्थापक सरबजीत सिंह बॉबी ने बताया कि संस्था की ओर से हर वर्ष इस तरह का आयोजन किया जाता है। इसका उद्देश्य समाज के हर वर्ग के लोगों को एक मंच पर लाना है, ताकि वे एक-दूसरे को जान सकें और अपने अनुभव साझा कर सकें। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से अलग-अलग पीढ़ियों और परिस्थितियों से जुड़े लोगों के बीच आपसी समझ और अपनापन बढ़ाने का अवसर मिलता है। समारोह में शामिल लोगों ने एक साथ समय बिताकर खुशियां साझा कीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें