फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: जाखू में सीएम सुक्खू के रिमोट दबाते ही जल उठा रावण, जय श्रीराम के उद्घोष से गूंजा क्षेत्र

हिमाचल प्रदेश सहित राजधानी शिमला में दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। इस शिमला के दौरान जाखू, समरहिल, संकटमोचन और रामनगर सहित अन्य स्थानों पर रावण के पुतलों का दहन किया गया। जाखू मंदिर में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने रिमोट का बटन दबाकर रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का दहन किया। रामनगर में पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पुतलों का दहन किया। दशहरे पर समरहिल में रावण के सबसे ऊंचे पुतले का दहन हुआ। यहां मुख्य सचिव केके पंत ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। समरहिल में रावण का पुतला 50 फुट, कुंभकर्ण का 45 फुट और मेघनाद का 40 फुट ऊंचा रहा। जाखू में रावण के 45 फुट ऊंचे पुतले का दहन किया गया। यहां मेघनाद का पुतला 40 फुट और कुंभकर्ण का 35 फुट ऊंचा था। संकटमोचन मंदिर में रावण का 35 फुट और कुंभकर्ण व मेघनाद के 30-30 फुट ऊंचे पुतले जलाए गए। रामनगर में रावण के 35 फुट ऊंचे पुतले का दहन हुआ। इसके साथ ही आतिशबाजी के शो भी आयोजित किए गए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें