सीटू हिमाचल प्रदेश राज्य कमेटी के आह्वान पर प्रदेश के मजदूरों की लंबित मांगों को लेकर श्रम आयुक्त कार्यालय शिमला के बाहर प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन के माध्यम से हिमाचल प्रदेश सरकार और श्रम विभाग की मजदूर विरोधी कार्यप्रणाली के खिलाफ कड़ा रोष व्यक्त किया गया। प्रदर्शन में सीटू प्रदेशाध्यक्ष विजेंद्र मेहरा, कोषाध्यक्ष जगत राम, जिला महासचिव अमित कुमार, कोषाध्यक्ष बालक राम, सचिव विवेक कश्यप, रंजीव कुठियाला, वीरेंद्र लाल पामटा, दलीप सिंह, सीताराम, पंकज शर्मा, विक्रम सिंह, सुरेंद्र कुमार, निशा, उमा, सुरेंद्रा, वंदना सहित विभिन्न क्षेत्रों के मजदूरों ने भाग लिया और सरकार से मजदूरों की जायज मांगों को तत्काल पूरा करने की मांग उठाई।