फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: समरहिल चौकी के पास एबीवीपी-एसएफआई कार्यकर्ता भिड़े, दो घायल, माैके पर पुलिस बल तैनात

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शनिवार सुबह एबीवीपी और एसएफआई कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट का मामला सामने आया। घटना करीब 8:30 बजे समरहिल चौकी के पास हुई। मारपीट में दो छात्रों के घायल होने की सूचना है। इनमें एक छात्र के सिर में चोट बताई जा रही है। दोनों छात्र संगठनों ने मामले में पुलिस शिकायत दर्ज करवाने की बात कही है। वहीं घटना के बाद माैके पर पुलिस बल तैनात किया गया है और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। एसएफआई के अनुसार, उसके कार्यकर्ता विश्वविद्यालय के मुख्य गेट के पास कुलपति के आने का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। एसएफआई ने आरोप लगाया कि अचानक हुए हमले में उसके कार्यकर्ताओं को चोटें आईं। संगठन ने पुलिस से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग करने की बात कही है। वहीं, एबीवीपी ने एसएफआई के आरोपों को खारिज करते हुए मारपीट की शुरुआत का आरोप एसएफआई कार्यकर्ताओं पर लगाया। एबीवीपी का कहना है कि उसके कार्यकर्ताओं के साथ भी मारपीट की गई। संगठन की ओर से भी पुलिस में शिकायत दर्ज करवाने की बात कही गई है। घटना के बाद दोनों छात्र संगठनों के कार्यकर्ताओं के बीच तनाव की स्थिति बन गई। घायल छात्रों को उपचार के लिए ले जाया गया। पुलिस शिकायत मिलने के बाद ही घटना की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस से मामले में दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर कार्रवाई की उम्मीद है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें