फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: शिमला में शतरंज की बिसात पर दिमागी जंग, रोटरी क्लब की चैंपियनशिप में जुटे खिलाड़ी

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब शिमला की ओर से आयोजित ओपन डिस्ट्रिक्ट चेस चैंपियनशिप 2.0 शनिवार को माल रोड स्थित रोटरी टाउन हॉल में शुरू हो गई। दो दिवसीय प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग और श्रेणियों के करीब 70 शतरंज खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता को लेकर पहले दिन खिलाड़ियों और शतरंज प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। सुबह 10 बजे से शुरू हुई चैंपियनशिप में खिलाड़ी शतरंज की बिसात पर अपनी रणनीति और प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रतियोगिता में प्रवेश पूरी तरह निशुल्क रखा गया है। विजेता खिलाड़ियों के लिए आकर्षक पुरस्कार और ट्रॉफियां भी रखी गई हैं। रोटरी क्लब शिमला के अध्यक्ष रोटेरियन अर्जुन गोयल ने कहा कि शतरंज केवल एक खेल नहीं, बल्कि सोचने और सही निर्णय लेने की क्षमता विकसित करने का प्रभावी माध्यम है। बच्चों और युवाओं को इस खेल से जोड़ने के लिए क्लब लगातार प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि शतरंज को बढ़ावा देने के लिए क्लब की ओर से चेस पाठशाला भी नियमित रूप से संचालित की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें