फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाड़मेर: वार्ड 13 में मतदान के दौरान बवाल, मोबाइल ले जाने की बात पर विवाद; कांग्रेस ने भाजपा पर लगाया आरोप

Wed, 09 Sep 2026 05:05 PM IST
बाड़मेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर

बाड़मेर में नगर निकाय चुनाव को लेकर मतदान प्रक्रिया चल रही है। इसी दौरान बाड़मेर शहर के वार्ड संख्या 13 के मतदान बूथ के बाहर प्रत्याशी द्वारा मोबाइल अंदर ले जाने की बात को लेकर जबरदस्त बवाल देखने को मिला। कांग्रेस नेता का आरोप है कि भाजपा प्रत्याशी की ओर से उन्हें देख लेने की धमकी दी गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। विवाद बढ़ता देख पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और पुलिस ने भीड़ को हटाकर मामले को शांत करवाया।

हॉट सीट माने जा रहे वार्ड 13 में विवाद
निकाय चुनाव में हॉट सीट में शामिल वार्ड संख्या 13 के मतदान बूथ पर विवाद की स्थिति बनी। हालांकि, मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने पूरे मामले को शांत करवाया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि वे अपने प्रत्याशियों के आगे खड़े थे, इसके बावजूद पुलिस ने मनमानी तरीके से उन्हें वहां से हटा दिया। कांग्रेस प्रत्याशी जितेंद्र जैन ने बताया कि वे लोग बैठे हुए थे। इसी दौरान भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में पहुंचे लोगों ने उन्हें देख लेने की धमकी दी। ऐसे में उन्हें अपनी जान का खतरा है। उन्होंने कहा कि दबाव बनाने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन वे किसी दबाव में आने वाले नहीं हैं। उन्होंने सभी से शांतिपूर्ण तरीके से मतदान करने की अपील की।

भाजपा प्रत्याशी ने आरोपों से किया इनकार
भाजपा प्रत्याशी कैलाश कोटडिया ने बताया कि वे लोग बूथ के अंदर बैठे थे। बाहर कोई छोटी-मोटी घटना हुई होगी, लेकिन कोई बड़ा मामला नहीं है। उन्होंने मोबाइल अंदर ले जाने की बात से भी इनकार किया। उन्होंने सभी से शांतिपूर्ण तरीके से मतदान करने की अपील की।

ये भी पढ़ें-  राजस्थान निकाय चुनाव: 3 बजे तक 63.55% मतदान, छोटे कस्बों में जोश तो बड़े शहरों में सुस्ती

पुलिस ने भीड़ को हटाकर शांत कराया मामला
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितेश आर्य ने जानकारी देते हुए बताया कि दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। यहां लोगों की भीड़ जमा हो गई थी, जिसे पुलिस ने मौके से हटा दिया। पुलिस की ओर से पर्याप्त जाप्ता मतदान केंद्रों पर लगाया गया है। छुटपुट घटनाओं को छोड़कर शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हो रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें