फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलवर: रोडवेज बस ने स्कूटी सवार महिला टीचर को कुचला, दो मासूम बेटों के सिर से उठा मां का साया

Wed, 21 Oct 2026 09:58 PM IST
अलवर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

अलवर में अलवर-जयपुर मार्ग पर भाखेड़ा के निकट दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। राजस्थान रोडवेज की बस की टक्कर से स्कूटी सवार सरकारी महिला शिक्षिका की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर के बाद बस महिला शिक्षिका और उनकी स्कूटी को काफी दूर तक घसीटती ले गई।

स्कूल से घर लौटते समय हुआ दर्दनाक हादसा
मृतका की पहचान मुंशी बाजार स्थित बड़ेरिया पाड़ी निवासी अंबाला सोनी के रूप में हुई है। वह भाखेड़ा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में सेकंड ग्रेड टीचर के पद पर कार्यरत थीं। बुधवार दोपहर स्कूल की छुट्टी के बाद वह स्कूटी से घर लौट रही थीं, तभी यह हादसा हो गया।

हादसे के बाद बस चालक फरार, पुलिस ने बस जब्त की
हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर अरावली विहार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बस को जब्त कर जांच शुरू की। पुलिस ने शव को राजीव गांधी सामान्य अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया। हादसे की खबर मिलते ही परिजन और स्कूल की अन्य शिक्षिकाएं मौके पर पहुंच गईं। परिजनों ने प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। पुलिस फरार बस चालक की तलाश कर रही है और हादसे के कारणों की जांच में जुटी है।

यह भी पढ़ें: लॉरेंस बिश्नोई के भांजे की बिगड़ी तबीयत: 18 दिन से भूख हड़ताल पर सचिन थापन, अस्पताल में भर्ती

पांच और सात साल के दो बेटों के सिर से उठा मां का साया
इस दर्दनाक हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। मृतका के पांच और सात साल के दो छोटे बेटे हैं, जिनके सिर से मां का साया उठ गया। मां की मौत से दोनों मासूम बच्चों की जिंदगी में ऐसा खालीपन आ गया है, जिसकी भरपाई कभी नहीं हो सकती। हादसे के बाद परिवार में शोक का माहौल है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें