फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केकड़ी: क्या में कायम रहेगी पटाखे जलाकर एक-दूसरे पर फेंकने की परंपरा? पुलिस की चेतावनी, 4 दिन निषेधाज्ञा लागू

Fri, 06 Nov 2026 09:42 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केकड़ी

केकड़ी में दीपावली और घास भैरू की सवारी के दौरान एक-दूसरे पर पटाखे फेंकने की परंपरा को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट है। प्रतिबंधित गंगा-जमुना और सीता-गीता पटाखों की बिक्री की खबरों के बीच पुलिस ने असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। वहीं, कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरे केकड़ी उपखंड क्षेत्र में चार दिन के लिए निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है। आगजनी की घटनाओं से निपटने के लिए नगरपालिका ने 24 घंटे का अग्नि सुरक्षा नियंत्रण कक्ष भी स्थापित किया है।

केकड़ी में हर साल दीपावली और गोवर्धन पूजा के दौरान बैल पूजन व घास भैरू की सवारी के मौके पर पटाखेबाजी का अलग ही नजारा देखने को मिलता है। इस दौरान कुछ लोग जलते हुए पटाखे एक-दूसरे पर फेंकते हैं। इस खतरनाक परंपरा को स्थानीय स्तर पर 'अंगारों की होली' भी कहा जाता है। इस बार भी प्रतिबंधित गंगा-जमुना और सीता-गीता नाम के पटाखों की बिक्री होने की बात सामने आई है। ऐसे में त्योहार के दौरान फिर वैसी ही पटाखेबाजी होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी पटाखे जलाकर एक-दूसरे पर फेंकने और उपद्रव करने की आशंका को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने पहले ही सख्ती के संकेत दिए हैं। इस संबंध में केकड़ी शहर थाने में आयोजित सीएलजी और शांति समिति की बैठक में भी चर्चा हुई थी। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मील ने शहर के गणमान्य नागरिकों और जनप्रतिनिधियों को भरोसा दिलाया कि बैल पूजन और घास भैरू की सवारी के दौरान परंपरा की आड़ में पटाखे फेंककर उपद्रव करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि शहर में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस हर संभव प्रयास करेगी। किसी भी तरह का उपद्रव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बैठक में डीएसपी मनोज कुमार गुप्ता और थानाधिकारी जगदीश प्रसाद चौधरी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। शहर थानाधिकारी चौधरी ने लोगों से त्योहार को सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की है। चार दिन तक पूरे उपखंड क्षेत्र में निषेधाज्ञा दीपावली पर शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए केकड़ी के पूरे उपखंड क्षेत्र में 8 नवंबर से 11 नवंबर 2026 तक निषेधाज्ञा लागू की गई है। उपखंड अधिकारी सुरेश कुमार बलाई ने बताया कि त्योहार के दौरान विस्फोटक पटाखों के दुरुपयोग से सामाजिक सौहार्द और शांति भंग होने की आशंका है।
इसी को देखते हुए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) 2023 की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा जारी की गई है। इसके तहत तेज आवाज वाले पटाखों, रॉकेट, गंगा-जमुना, सीता-गीता, सुतली बम, चिड़िया बम और हवाई जहाज जैसे पटाखों के इस्तेमाल पर रोक रहेगी। इन पटाखों को एक-दूसरे पर फेंकने या चलाने पर भी पूरी तरह पाबंदी होगी।

आदेशों का प्रचार-प्रसार कराने के लिए नगरपालिका केकड़ी के अधिशासी अधिकारी, पंचायत समिति के विकास अधिकारी और केकड़ी शहर व सदर थानाधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। सार्वजनिक स्थानों पर आदेश की प्रतियां चस्पा कराने के साथ ध्वनि प्रसारण यंत्रों के जरिए लोगों को इसकी जानकारी दी जाएगी। आदेशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ बीएनएसएस की धारा 223 के तहत कार्रवाई की जाएगी। आगजनी से निपटने के लिए 24 घंटे नियंत्रण कक्ष दीपावली पर आगजनी की आशंका को देखते हुए नगरपालिका केकड़ी ने अग्नि सुरक्षा नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है। नगरपालिका अध्यक्ष अनिल मित्तल ने बताया कि यह नियंत्रण कक्ष 24 घंटे सक्रिय रहेगा। राकेश पारीक को इसका प्रभारी बनाया गया है। सहायता के लिए मोबाइल नंबर 9214976082 पर संपर्क किया जा सकता है।

अग्नि दुर्घटना होने पर नागरिक आपातकालीन नंबर 01467-220002 पर सूचना दे सकते हैं। राहत और बचाव कार्यों के लिए दो दमकल वाहनों की व्यवस्था की गई है। तीन शिफ्टों में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। दमकल व्यवस्था में मोइनुद्दीन शेख, पांच महिला कर्मचारियों, दमकल चालक कैलाशचंद्र बुनकर, मनीष कटारिया और छह अन्य सदस्यों की टीम तैनात रहेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें