फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजमेर में रफ्तार का कहर: ट्रेलर ने पिता-बेटे को कुचला, पिता की मौत; स्पीड ब्रेकर के लिए दो घंटे हाईवे जाम

Mon, 19 Oct 2026 01:58 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

अजमेर में जयपुर-अजमेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार शाम तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार पिता-बेटे को कुचल दिया। हादसे में पिता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना आदर्श नगर थाना क्षेत्र के सेदरिया कट के पास शाम करीब 7:30 बजे हुई। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने स्पीड ब्रेकर बनाने और ट्रेलर चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हाईवे पर प्रदर्शन किया। इस दौरान करीब दो घंटे तक यातायात बाधित रहा। मजदूरी कर घर लौट रहे थे पिता-बेटे जानकारी के अनुसार, सेदरिया निवासी 46 वर्षीय मेवा सिंह पुत्र छोगा सिंह अपने 25 वर्षीय बेटे अखिलेश के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान सेदरिया कट के पास तेज रफ्तार ट्रेलर ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि मेवा सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अखिलेश गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्पीड ब्रेकर की मांग को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन हादसे में पिता की मौत और बेटे के गंभीर रूप से घायल होने की खबर मिलते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। लोगों ने सेदरिया कट पर स्पीड ब्रेकर बनाने और हादसे के जिम्मेदार ट्रेलर चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर शव रखकर विरोध जताया, जिससे हाईवे पर यातायात प्रभावित हुआ और करीब दो घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। मांगें पूरी होने तक शव उठाने से इनकार ग्रामीणों और परिजनों ने हादसे के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई। परिजनों ने मांगें पूरी होने तक शव को मौके से उठाने से इनकार कर दिया। उनका कहना है कि सेदरिया कट पर स्पीड ब्रेकर बनाए जाने से तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण किया जा सकेगा और भविष्य में ऐसे हादसों को रोकने में मदद मिलेगी। घटना के बाद मौके पर तनाव का माहौल रहा। ग्रामीणों की मांगों और हाईवे पर प्रदर्शन के चलते यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें