नवरात्र के पावन अवसर पर रविवार को मोहाली के सेक्टर-71 स्थित प्राचीन श्री शिव मंदिर में कलश यात्रा निकालकर श्रीराम कथा का शुभारंभ किया गया। बाबा बाल भारती वेलफेयर कमेटी और महिला मंडल की ओर से आयोजित यह धार्मिक कार्यक्रम 19 अक्तूबर तक चलेगा। आने वाले दिनों में प्रतिदिन शाम चार बजे तक कथा होगी। 19 अक्तूबर को पूजन-हवन, कथा और भंडारे के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।