मोहाली फेज 6 सिविल अस्पताल के जच्चा बच्चा वार्ड की स्थिति बहुत ही गंभीर बनी हुई है। बाथरूम के बाहर गंदगी का अंबार लगा हुआ है। गंदगी की वजह से बच्चों में संक्रमण का खतरा बढ़ा हुआ है। पीडियाट्रिक वार्ड के कमरा नंबर चार के बाथरूम के नल खराब होने की वजह से उन्हें बाहर हाल में शिफ्ट करके इलाज किया जा रहा है।