मोहाली के फेज-5 स्थित शाहीमाजरा किसान मंडी वाली जगह पर पड़े कूड़े के ढेर में आग लगने से इलाके में धुआं फैल गया। कूड़े में लगी आग के कारण आसपास के क्षेत्र में प्रदूषण और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर में सफाई व्यवस्था को लेकर चलाए जा रहे अभियानों के बीच कूड़े के ढेर में आग लगने की घटना ने एक बार फिर नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।