फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली में ड्राइवर की निकली 12 करोड़ की लॉटरी, 500 रुपये में खरीदा था दिवाली बंपर का टिकट

पंजाब में मोहाली के गांव हमायूंपुर के एक शख्स की 12 करोड़ रुपये की दीवाली बंपर लॉटरी निकली है। लॉटरी में करोड़ों रुपये का इनाम निकलने की खबर मिलते ही बलजिंदर सिंह और उनके परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। टिप्पर चालक हैं बलजिंदर सिंह जानकारी के मुताबकि बलजिंदर सिंह किसान परिवार से संबंध रखते हैं और वे टिप्पर चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। लॉटरी जीतने के बाद बलजिंदर सिंह ने कहा कहा वह बीते 15 सालों से लगातार लॉटरी का टिकट खरीद रहे हैं। इस बार भी उन्होंने दीवाली से पहले हंडेसरा के लॉटरी विक्रेता आशू गर्ग से दीवाली बंपर की टिकट खरीदी थी। बलजिंदर सिंह ने दिवाली बंपर का 500 रुपये का टिकट खरीदा था। बीती रात मिली खुशखबरी बीती रात करीब 11 बजे उन्हें लॉटरी में 12 करोड़ रुपये का इनाम निकलने की जानकारी मिली। बलजिंदर सिंह दो बच्चों के पिता हैं। उनका परिवार खेतीबाड़ी और टिप्पर चलाने से होने वाली आमदनी पर निर्भर है। अचानक करोड़ों रुपये का इनाम निकलने से परिवार की खुशियां दोगुनी हो गई हैं। बलजिंदर सिंह ने बताया कि इतनी बड़ी राशि मिलने के बाद अभी उन्हें ये नहीं सोचा है कि वह इसे कहां खर्च करेंगे। बता दें हमायूंपुर गांव के ही तरलोचन सिंह की कुछ साल पहले भी एक करोड़ रुपये की लॉटरी निकली थी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें