बुधवार को फेज-1 स्थित गौ हॉस्पिटल एवं गौशाला में गौ सेवा मिशन की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी श्री कृष्णानंद जी महाराज ने पंजाब सरकार से गौशालाओं को ₹61 प्रति गौवंश प्रतिदिन की निर्धारित सहायता राशि जारी करने की मांग की। उन्होंने कहा कि प्रदेश की 524 रजिस्टर्ड गौशालाओं में करीब तीन लाख गौवंश की देखभाल की जा रही है।उन्होंने बताया कि सहायता राशि नहीं मिलने से गौशालाओं के संचालन में परेशानी हो रही है। सरकार से मांग पूरी न होने पर 8 अक्टूबर से अनशन और जरूरत पड़ने पर मुख्यमंत्री आवास के घेराव की चेतावनी दी गई।