फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना के बचत भवन में मुलाजिम साझा एक्शन कमेटी की बैठक

पंजाब सरकार और कर्मचारियों के बीच जारी गतिरोध अब और गहराता जा रहा है। मांगों को लेकर चल रहे विरोध के बीच शनिवार को लुधियाना के जिला प्रशासकीय कॉम्प्लेक्स स्थित बचत भवन में विभिन्न कर्मचारी संगठनों के नुमाइंदों ने एक अहम बैठक की। साझा तालमेल कमेटी के बैनर तले हुई इस महाबैठक में पंजाब मुलाजिम एवं पेंशनर्स साझा फ्रंट और साझा मुलाजिम मंच समेत कई संगठनों के प्रमुख नेता शामिल हुए। बैठक के दौरान अब तक चले संघर्ष की समीक्षा करने के साथ ही सरकार के खिलाफ आर-पार की लड़ाई का नया और कड़ा खाका खींच दिया गया है। बैठक में साझा मुलाजिम मंच के कन्वीनर गुरनाम सिंह विर्क और सुखचैन सिंह खैहरा समेत अन्य नेताओं ने सरकार के रवैये पर तीखा रोष जताया। नेताओं ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री और शासन स्तर पर कर्मचारियों की मांगों को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है। मुख्य सचिव के साथ हुई पिछली बैठक के नकारात्मक रुख की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए उनके खिलाफ प्रस्ताव पारित किया गया। साथ ही परमिंदर झोटा के समर्थन में प्रस्ताव पास करने के साथ एसआईआर के प्रावधानों का पुरजोर विरोध किया गया। नेताओं ने कटाक्ष करते हुए कहा कि राज्य में हालात गंभीर हैं और मुख्यमंत्री विदेश यात्रा पर हैं, ऐसा गैर-जिम्मेदाराना रवैया पहले कभी नहीं देखा गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें