फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्रकार दंपति पर फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार

पत्रकार दंपति पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारियों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आरोपी की गिरफ्तारी और मामले से जुड़े तथ्यों की जानकारी दी। गौरतलब है कि दिवाली की रात पीएयू गेट नंबर-8 के पास स्कूटी सवार नकाबपोश हमलावर ने पत्रकार दंपति की कार को निशाना बनाते हुए गोलियां चलाई थीं। इसके बाद आरोपी ने नानकसर गुरुद्वारे के पास भी उनका पीछा कर फायरिंग की थी। इस घटना में पत्रकार दंपति बाल-बाल बच गए थे। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया और आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है, ताकि वारदात के पीछे की असली वजह और इसमें शामिल अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें