जालंधर के बस्ती पीर दाद रोड स्थित मोदी मैट्रेस फैक्टरी में गुरुवार सुबह भीषण आग लग गई। आग लगने के दौरान कई जोरदार धमाके हुए, जिससे आसपास के इलाके में दहशत फैल गई। दमकलकर्मी आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।