फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर में आप नेता पर जानलेवा हमला, वॉर्ड-23 की पार्षद के पति गंभीर घायल; विवाद सुलझाने पहुंचे थे मिंटू

जालंधर में दो पक्षों के बीच चल रहे विवाद को सुलझाने पहुंचे वार्ड नंबर 23 की पार्षद परमजीत कौर के पति हरपाल सिंह मिंटू पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया गया। हमले में मिंटू गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दो गुटों के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। मामले को शांत कराने और दोनों पक्षों के बीच समझौता करवाने के उद्देश्य से हरपाल सिंह मिंटू मौके पर पहुंचे थे। बातचीत के दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई, जिसके बाद विवाद बढ़ गया। आरोप है कि इसी दौरान दूसरे पक्ष के कुछ युवकों ने मिंटू पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल मिंटू को तुरंत निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर हमलावरों की पहचान करने में जुटी है। फिलहाल, हमले के पीछे की असली वजह और आरोपियों की पहचान को लेकर पुलिस जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। डीसीपी सिटी आदित्य एस वारियर ने बताया कि मामले में चार लोगों के खिलाफ नामजद केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें