पंजाब सरकार के ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ अभियान के तहत जालंधर ग्रामीण पुलिस ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में विशेष कासो (कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन) चलाया। एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान के दौरान नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री, सप्लाई और तस्करी पर रोक लगाने के लिए व्यापक चेकिंग एवं तलाशी अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में चलाए जा रहे नशा विरोधी अभियान और पंजाब के डीजीपी गौरव यादव के दिशा-निर्देशों के तहत की गई।