जालंधर के हर नाम दासपुर श्मशान घाट का मामला गरमा गया है। नेताओं की एंट्री के बाद स्थानीय लोगों ने भी श्मशान घाट का प्रधान बदलने की मांग की है जिसको लेकर सोमवार को काफी गहरा गई हुई। कांग्रेसी पार्षद बंटी नीलकंठ और पूर्व विधायक राजिंदर बेरी सहित कई लोग आप नेता व श्मशान घाट के प्रधान जिम्मी कालिया के बीच आरोप-प्रत्यारोप हुए। दोनों पक्षों ने रखी अपनी बात। पूरा विवाद तब शुरू हुआ था जब राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल ने हर नाम राजपुरा शमशान घाट के निर्माण के लिए 50 लख रुपए की ग्रांट जारी की थी। कमेटी प्रधान की पार्षद और आसपास के लोगों से जमकर कहासुनी हुई है। लोगों ने कहा कि शमशान घाट को निर्माण के लिए पैसे तो मिलते हैं लेकिन चिमनी ना लगी होने से धुआं सारा उनके घरों में जाता है जिससे परेशानी होती है। कमेटी प्रधान और मेंबर सिर्फ अपने घरों का निर्माण करवाते हैं। दूसरी तरफ प्रधान जिम्मी शेखर कालिया ने सभी आरोपी को निराधार बताते हुए कहा कि उनके पास पूरा रिकॉर्ड है लेकिन कांग्रेसी पार्षद पूरे मामले को राजनीतिक रंग दे रहे हैं।