फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर में कांग्रेस प्रदेश प्रधान परगट सिंह के घर पहुंचे डेरा ब्यास प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों

डेरा ब्यास प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों शुक्रवार को पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष परगट सिंह के निवास स्थान पर पहुंचे। इस दौरान परगट सिंह और उनके परिवार के सदस्यों ने डेरा ब्यास प्रमुख का गर्मजोशी से स्वागत किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। डेरा ब्यास प्रमुख के आगमन को लेकर परिवार में विशेष उत्साह देखने को मिला। परगट सिंह ने परिवार सहित उनका सम्मान किया। जानकारी के मुताबिक, बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों कुछ देर बाद भाजपा नेता सुशील रिंकू के निवास स्थान पर भी पहुंचेंगे। उनके इन दोनों नेताओं के घर पहुंचने को लेकर राजनीतिक और सामाजिक हलकों में भी चर्चा हो रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें