फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब कांग्रेस प्रधान परगट सिंह के घर पहुंचे डेरा ब्यास प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों

पीपीसीसी प्रधान परगट सिंह ने डेरा ब्यास प्रमुख के उनके निवास स्थान पर पहुंचने को अपने लिए बड़ी सौभाग्य की बात बताया। उन्होंने कहा कि बाबा जी का उनके जैसे छोटे व्यक्ति के घर आना बहुत बड़ी ब्लेसिंग है। बाबा जी के आगमन से उन्हें और उनके परिवार को आध्यात्मिक खुशी मिली है।  कांग्रेस नेता हरदयाल कंबोज के पार्टी छोड़ने के सवाल पर परगट सिंह ने कहा कि वह अच्छी तरह जानते हैं कि ऐसी एजेंसियां किस तरह काम करती हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अगर किसी अन्य नेता ने भी पार्टी छोड़कर जाना है तो वह जा सकता है।  बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों जी के परगट सिंह के घर के बाद भाजपा नेता एवं पूर्व सांसद सुशील रिंकू के निवास स्थान पर पहुंचने को लेकर उन्होंने कहा कि वह इस मामले में कुछ भी नहीं बोलना चाहते।  अमृतसर में हुई घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए परगट सिंह ने इसे बेहद निंदनीय बताया। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी की ऐसी हरकतों से पंजाब का माहौल खराब होता है। पुलिस और जिम्मेदार अधिकारियों को अपने व्यवहार के प्रति गंभीर रहना चाहिए। पंजाब विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर उन्होंने बताया कि कांग्रेस लगातार बैठकों के दौर से गुजर रही है और जल्द ही उम्मीदवारों की टिकटों की घोषणा की जा सकती है। मुख्यमंत्री चेहरे के सवाल पर परगट सिंह ने कहा कि यह पूरी तरह पार्टी का फैसला है। कांग्रेस हाईकमान जो भी निर्णय लेगा, उसी के अनुसार आगे काम किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें