फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

92 एकड़ जमीन घोटाला: पूर्व ADC जेल भेजे, ED ने 31 खाते फ्रीज किए

पठानकोट के 92 एकड़ शामलात जमीन घोटाले और अवैध खनन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कार्रवाई तेज कर दी है। पांच दिन का ईडी रिमांड खत्म होने के बाद सोमवार को पूर्व ADC कुलदीप सिंह और खनन कारोबारी निपुण महाजन को जालंधर की विशेष पीएमएलए अदालत में पेश किया गया। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने पूर्व ADC कुलदीप सिंह को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया। पेशी के दौरान कुलदीप सिंह मुस्कुराते नजर आए। वहीं, निपुण महाजन की आगे की हिरासत को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। 11 नवंबर को ED ने किया था गिरफ्तार ईडी ने 11 नवंबर को पूर्व ADC कुलदीप सिंह और खनन कारोबारी निपुण महाजन को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया था। 13 नवंबर को अदालत ने दोनों को पूछताछ के लिए 16 नवंबर तक ईडी रिमांड पर भेजा था। रिमांड अवधि समाप्त होने के बाद सोमवार को दोनों को दोबारा अदालत में पेश किया गया। जांच का संबंध पठानकोट के गांव भटियान और गोल के पास रावी नदी क्षेत्र में स्थित करीब 92 एकड़ शामलात जमीन के कथित अवैध हस्तांतरण से है। ईडी के मुताबिक, सरकारी जमीन को कथित तौर पर गलत तरीके से निजी दावेदारों के नाम हस्तांतरित कराया गया। इसके साथ ही क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अवैध खनन किए जाने का भी आरोप है। ईडी ने जुलाई में इस मामले से जुड़े कई ठिकानों पर छापेमारी की थी। इस दौरान खनन कारोबारी निपुण महाजन के ठिकानों से करीब 1.75 करोड़ रुपये की नकदी बरामद हुई थी। जांच के दौरान एजेंसी ने 31 बैंक खातों को भी फ्रीज किया है। मंत्री की सिफारिश पर ADC पद पर नियुक्ति का आरोप ईडी के अनुसार, कुलदीप सिंह 24 फरवरी 2023 से 28 फरवरी 2023 तक पठानकोट में ADC (ग्रामीण विकास) के पद पर तैनात रहे थे। आरोप है कि तत्कालीन खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति तथा वन मंत्री लाल चंद कटारूचक ने 23 फरवरी 2023 को ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री को पत्र लिखकर कुलदीप सिंह की नियुक्ति की सिफारिश की थी। ईडी की जांच में सामने आया कि शामलात जमीन के हस्तांतरण का आदेश जल्द जारी करवाने के लिए एक बिचौलिए के माध्यम से कुलदीप सिंह तक अनुरोध पहुंचाया गया था। एजेंसी के मुताबिक, कुलदीप सिंह ने स्वीकार किया कि उन्होंने 27 फरवरी 2023 को निजी दावेदारों के पक्ष में जमीन हस्तांतरण का आदेश जारी किया था। यह आदेश उनकी सेवानिवृत्ति से ठीक एक दिन पहले जारी किया गया था। ED की जांच जारी मामले में ईडी की जांच जारी है। अदालत के आदेश के बाद पूर्व ADC कुलदीप सिंह को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। एजेंसी जमीन के कथित अवैध हस्तांतरण, अवैध खनन और इससे जुड़े वित्तीय लेनदेन की जांच कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें