फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बठिंडा बस स्टैंड में बस के नीचे आने से युवती की मौत

बठिंडा बस स्टैंड में एक युवती बस की चपेट में आ गई, जिससे युवती की मौक़े पर मौत हो गई, मृतका की पहचान मंजीत कौर निवासी हनुमानगढ़, राजस्थान क़े तौर पर हुई है, बस स्टैंड चौकी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम क़े लिए सहारा जनसेवा संस्था सदस्य की सहायता से सिविल अस्पताल पहुंचा दिया. सहारा जनसेवा संस्था क़े सदस्य विक्की कुमार ने बताया कि संस्था को रविवार शाम सुचना मिली थी कि एक युवती बस क़े टायर नीचे आ गई और उसकी मौत हो गई. उन्होंने बताया कि वो अपनी टीम समेत मौक़े पर पहुंचे. जहाँ पर पता चला कि युवती मंजीत कौर जो हनुमानगढ़ से बठिंडा में पेपर देने आई थी, जब वो पेपर देकर वापिस बठिंडा से हनुमानगढ़ क़े लिए बस पकड़ने बस स्टैंड पहुंची तो वो शौचालय जाने लगी, इसी दौरान उक्त युवती प्राइवेट बस क़े टायर नीचे आ गई ओर उसकी मौक़े पर मौत हो गई. विक्की ने बताया कि मृतका क़े पास मिले कागजात क़े आधार पर उसकी पहचान मंजीत कौर निवासी हनुमानगढ़ क़े तौर पर हुई है. उन्होंने बताया कि पुलिस की हाजरी में शव को पोस्टमार्टम क़े लिए सिविल अस्पताल पहुंचा दिया है. पुलिस चौकी बस स्टैंड क़े ए एस आई जसविंदर सिंह ने बताया कि मृतक युवती मंजीत कौर क़े परिजनों को सूचित कर दिया है, सोमवार को पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिजनों क़े हवाले कर दिया जाएगा. बाकी परिजनों क़े अनुसार ही अगली कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें