फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थार चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ग्रामीणों का धरना, कीरतपुर साहिब में नेशनल हाईवे जाम

हादसे के बाद मृतकों के परिजनों ने आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बुधवार शाम भी कुछ समय के लिए सड़क जाम किया था। इसके बाद कीरतपुर साहिब पुलिस ने हादसे में शामिल थार गाड़ी नंबर एचपी-07ई-7865 को बरामद कर अपने कब्जे में ले लिया था और बग्गा राम निवासी गांव बरूवाल के बयानों के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया था। हालांकि, चालक की गिरफ्तारी न होने से परिजनों और गांववासियों में रोष बना हुआ था। वीरवार दोपहर तक आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर मृतक बलबीर सिंह के बेटे रणवीर सिंह सहित गांववासियों ने पुलिस थाना श्री कीरतपुर साहिब के नजदीक राष्ट्रीय मार्ग पर धरना लगाकर यातायात ठप कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने थार गाड़ी तो बरामद कर ली है, लेकिन चालक को गिरफ्तार करने में देरी की जा रही है। उन्होंने मांग की कि जब तक आरोपी चालक को गिरफ्तार कर उनके सामने नहीं लाया जाता, तब तक धरना जारी रहेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें