फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदकोट में 527 ग्राम हेरोइन के साथ तरनतारन के 2 तस्कर गिरफ्तार

शाहिल शर्मा Updated Tue, 01 Sep 2026 07:31 PM IST

फरीदकोट जिला पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मोटरसाइकिल सवार दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 527 ग्राम हेरोइन बरामद की है। आरोपियों की पहचान विक्रम सिंह उर्फ विक्की निवासी गांव सोहल और अनमोलप्रीत सिंह उर्फ मोला निवासी गोरखा के रूप में हुई है। दोनों आरोपी जिला तरनतारन से संबंधित हैं। पुलिस ने आरोपियों की मोटरसाइकिल व एक आई फोन भी जब्त किया है। पुलिस के अनुसार एसएसपी गुरबंस सिंह बैंस के दिशा निर्देश पर सीआईए स्टाफ फरीदकोट के इंचार्ज एसआई हाकम सिंह पुलिस पार्टी के साथ तलवंडी रोड पर सरकारी आईटीआई के सामने डेंटल कॉलेज के पास गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान बिना नंबर के मोटरसाइकिल पर आ रहे दो व्यक्तियों को शक के आधार पर रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उनके पास से 527 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इस संबंध में दोनों के खिलाफ थाना सिटी फरीदकोट में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मामले में एसपी हेडक्वार्टर जसप्रीत सिंह ने बताया कि इन आरोपियों का अदालत से दो दिन का रिमांड हासिल किया गया है और इनसे बरामद हेरोइन के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक की गहनता से जांच की जा रही है। साथ ही इनके आपराधिक रिकार्ड को भी खंगाला जा रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें