फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुर मंडल में रेलवे ट्रैक के किनारे कचरे और झाड़ियों की विशेष सफाई

उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल में स्वच्छता पखवाड़े के तहत रेलवे ट्रैक और इसके आसपास के क्षेत्रों को साफ-सुथरा बनाने के लिए विशेष सफाई अभियान चलाया गया। एक अक्टूबर से 31 अक्तूबर तक चल रहे स्वच्छता पखवाड़े के दौरान प्रतिदिन अलग-अलग स्वच्छता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसी कड़ी में छह से आठ अक्तूबर तक तीन दिवसीय विशेष सफाई अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान रेलवे ट्रैक के किनारे जमा कचरे, प्लास्टिक और उगी हुई झाड़ियों को हटाया गया। इसके अलावा चिन्हित कचरा स्थलों की सफाई कर एकत्रित कचरे का पृथक्करण किया गया, ताकि उसका उचित तरीके से निस्तारण सुनिश्चित किया जा सके। कचरे के निस्तारण के लिए स्थानीय निकायों और अधिकृत एजेंसियों के साथ समन्वय भी किया गया। सफाई अभियान को प्रभावी ढंग से पूरा करने के लिए जरूरत के अनुसार जेसीबी और टिपर मशीनों का इस्तेमाल किया गया। फिरोजपुर मंडल की ओर से स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत रेलवे स्टेशनों, स्टेशन परिसरों और रेलवे ट्रैक के आसपास स्वच्छता बनाए रखने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इन प्रयासों का उद्देश्य रेलवे परिसर को स्वच्छ, व्यवस्थित और कचरा-मुक्त बनाए रखना है। मंडल में पूरे अक्तूबर महीने के दौरान स्वच्छता संबंधी गतिविधियां जारी रहेंगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें