फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदकोट में विश्वकर्मा दिवस पर पहुंचे स्पीकर संधवां,बोले; एआई के दौर में कारीगरों के हुनर को नई तकनीक से जोड़ने की जरूरत

फरीदकोट जिले में बाबा विश्वकर्मा दिवस श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर फरीदकोट और कोटकपूरा स्थित गुरुद्वारा रामगढ़िया सभा में धार्मिक समागम आयोजित किए गए, जिनमें पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने विशेष रूप से शिरकत की। कार्यक्रमों की शुरुआत श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पाठ के भोग और अरदास के साथ हुई। इस दौरान संगत ने बाबा विश्वकर्मा जी को नमन किया। समारोह में क्षेत्र की कई नामवर शख्सियतों को सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर स्पीकर संधवां ने कहा कि बाबा विश्वकर्मा दिवस मेहनत, कारीगरी और हुनर का सम्मान करने का पर्व है। आज आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और आधुनिक तकनीक का दौर है। ऐसे में कारीगरों को अपने पारंपरिक हुनर के साथ नई तकनीक का ज्ञान हासिल करना भी जरूरी है।वउन्होंने कहा कि समय के साथ तकनीक बदल रही है और कारीगरों को भी अपने कौशल में सुधार लाकर इस बदलाव के साथ आगे बढ़ना होगा। पंजाब सरकार की ओर से कारीगरों और हुनरमंद कामगारों को हर संभव सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी, ताकि वे आधुनिक तकनीक अपनाकर अपने काम को और बेहतर बना सकें।समागम के दौरान संगत ने सरबत के भले और समाज की खुशहाली के लिए अरदास की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें