फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदकोट हलके के कई परिवार भाजपा में शामिल, जिला प्रधान सन्नी बराड़ ने किया स्वागत

फरीदकोट विधानसभा हलके में भारतीय जनता पार्टी को उस समय मजबूती मिली, जब विभिन्न परिवारों ने पार्टी की नीतियों और विचारधारा से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल होने का ऐलान किया। इस मौके पर जिला भाजपा प्रधान संदीप सिंह सन्नी बराड़ की अगुवाई में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पार्टी से जुड़ने वाले सभी परिवारों का स्वागत एवं सम्मान किया गया। विशेष रूप से महिलाओं को सम्मानित किया गया, जिन्होंने भाजपा के साथ जुड़कर पार्टी को अपना सहयोग देने और संगठन की मजबूती के लिए काम करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर जिला प्रधान सन्नी बराड़ ने नए परिवारों का स्वागत करते हुए कहा कि पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर लोगों का भाजपा के साथ जुड़ना संगठन के लिए उत्साहजनक है। उन्होंने कहा कि पार्टी में शामिल होने वाले प्रत्येक परिवार को पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा और सभी को साथ लेकर संगठन को मजबूत किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें