फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदकोट में रन फॉर इक्वेलिटी से समानता,भाईचारे और स्वस्थ समाज का संदेश

फरीदकोट जिला प्रशासन की ओर से पंजाब सरकार के निर्देशों के तहत श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित रन फॉर इक्वेलिटी मैराथन का आयोजन किया गया। नेहरू स्टेडियम से शुरू हुई मैराथन में विधायक गुरदित्त सिंह सेखों, डिप्टी कमिश्नर राहुल चाबा समेत करीब एक हजार खिलाड़ियों, बच्चों और शहरवासियों ने भाग लिया। मैराथन विभिन्न मार्गों से होते हुए वापस नेहरू स्टेडियम में संपन्न हुई। प्रतिभागियों ने समानता, भाईचारे और स्वस्थ समाज का संदेश दिया। विधायक सेखों ने कहा कि पंजाब सरकार गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को बड़े स्तर पर मना रही है। युवाओं को खेलों से जोड़ना और उन्हें नशे से दूर रखना इन आयोजनों का प्रमुख उद्देश्य है। डिप्टी कमिश्नर राहुल चाबा ने कहा कि खेलों में हर वर्ग को बिना भेदभाव भाग लेना चाहिए। जिला खेल अधिकारी बलजिंदर सिंह ने बताया कि मैराथन के बाद साइकिलिंग इवेंट भी करवाया गया। इस अवसर पर गगनदीप सिंह धालीवाल, केशव गोयल, अमनदीप सिंह बाबा, गुरतेज सिंह खोसा और अंतरराष्ट्रीय ओलंपियन निशानेबाज सिफत कौर समरा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें