फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोपड़ की महिलाओं में कथित सर्वे रिपोर्ट को लेकर रोष, पुलिस से की शिकायत

शाहिल शर्मा Updated Tue, 01 Sep 2026 09:55 PM IST

पिछले दिनों सोशल मीडिया पर रोपड़ की महिलाओं के सबसे अधिक शराब पीने को लेकर वायरल हुई एक कथित सर्वे रिपोर्ट को लेकर स्थानीय महिलाओं में काफी रोष है। महिलाओं ने इस कथित सर्वे रिपोर्ट की विश्वसनीयता पर सवाल उठाते हुए रोपड़ पुलिस को शिकायत दी है। महिलाओं ने पुलिस से शिकायत कर मामले में कार्रवाई की मांग की है। साथ ही उन्होंने सर्वे करने वाले व्यक्ति से सर्वे के तथ्य और आंकड़े सार्वजनिक करने की मांग भी की है। महिलाओं का कहना है कि बिना किसी ठोस आधार के इस तरह की रिपोर्ट जारी कर रोपड़ की महिलाओं की छवि को खराब करने का प्रयास किया गया है। महिलाओं में इस मामले को लेकर नाराजगी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि मामले में उचित कार्रवाई नहीं हुई तो वे संघर्ष का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगी। वहीं, पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जाएगी। सभी तथ्यों की पड़ताल करने के बाद कानून के अनुसार बनती कार्रवाई की जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें