फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीरा में पंजाब राज्य मानवाधिकार आयोग ने की जनसुनवाई, अधिकारियों को दिए निर्देश

पंजाब राज्य मानवाधिकार आयोग के सदस्य पद्मश्री जतिंदर सिंह शंटी ने शनिवार को जीरा के जन कल्याण भवन में जनसुनवाई कर लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, डीडीपीओ, नगर काउंसिल सहित विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतों के समाधान के लिए अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक निर्देश दिए। शंटी ने कहा कि पंजाब राज्य मानवाधिकार आयोग लोगों के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। आयोग की ओर से प्रदेश के प्रत्येक जिले में लोगों को मानवाधिकारों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मानवाधिकारों के उल्लंघन से संबंधित शिकायतें व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर 98554-75547 पर 24 घंटे दर्ज करवाई जा सकती हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी अस्पताल को इलाज की फीस बकाया होने के कारण मरीज या मृतक का शव रोकने का अधिकार नहीं है। ऐसा करना मानवाधिकारों का उल्लंघन है। इस संबंध में जारी आदेशों की प्रति उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को सौंपी और जिले के सभी अस्पतालों में जागरूकता संबंधी पोस्टर लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी दी कि नियमों का उल्लंघन करने वाले अस्पतालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने सहित सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अस्पतालों में मोर्चरी और एंबुलेंस की उपलब्धता को भी जरूरी बताया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें