फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गढ़शंकर में कर्मचारियों-पेंशनरों का प्रदर्शन, मांगें पूरी होने तक संघर्ष जारी रखने का एलान

पंजाब सरकार द्वारा कर्मचारियों और पेंशनरों की जायज मांगों की कथित अनदेखी के विरोध में कर्मचारी एवं पेंशनर सांझा फ्रंट तथा सांझा मुलाजिम मंच पंजाब के आह्वान पर गढ़शंकर तहसील के कर्मचारियों और पेंशनरों ने सामूहिक छुट्टी लेकर रोष प्रदर्शन किया। कर्मचारियों और पेंशनरों ने स्थानीय गांधी पार्क में रोष रैली करने के बाद शहर में मार्च निकाला और पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। रैली को संबोधित करते हुए कर्मचारी संगठनों के नेताओं मुकेश कुमार, शाम सुंदर, विनय कुमार, संदीप गिल, बलकार सिंह मघाणिया, बलवंत राम, विनोद कुमार, नरेश कुमार, इंदरजीत कौर, गुरबख्श कौर, गीतांजलि और हंस राज गढ़शंकर ने कहा कि सरकार द्वारा लंबे समय से कर्मचारियों और पेंशनरों की मांगों को नजरअंदाज किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मानदेय पर कार्यरत मिड-डे मील वर्करों, आशा वर्करों, आंगनवाड़ी वर्करों और हेल्परों की मांगें अभी तक पूरी नहीं हुई हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें