मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ चंडीगढ़ में पंजाब के युवाओं ने निर्वाचन कार्यालय पंजाब के बाहर प्रदर्शन किया। आम आदमी पार्टी के नेता भी प्रदर्शन में शामिल हुए। रोष मार्च निकाल चुनाव कार्यालय को घेरने के लिए आगे बढ़े कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बैरिकेड लगाकर रोक लिया। युवाओं के प्रदर्शन में आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया, वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा और आप के कई विधायक पहुंचे। धक्कामुक्की के बाद पुलिस ने सिसोदिया समेत कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया।