दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के लिए मोगा पुलिस की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। शहर में विभिन्न स्थानों पर आयोजित होने वाले दशहरा कार्यक्रमों को ध्यान में रखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है। मोगा के एसएसपी ने विभिन्न दशहरा स्थलों पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और पुलिस कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसएसपी ने बताया कि दशहरा पर्व के मद्देनजर सभी प्रमुख स्थानों पर पुलिस फोर्स तैनात की गई है, ताकि लोग बिना किसी परेशानी के शांतिपूर्ण माहौल में दशहरा उत्सव देख सकें। उन्होंने कहा कि लोगों की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है।