फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा में नवीन कला मंदिर मनाएगी दशहरा, तैयारियां पूरी

मोगा में नवीन कला मंदिर की ओर से इस बार भी दशहरा पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा। इस वर्ष दशहरा उत्सव का 67वां साल है। इस अवसर पर शाम को रावण, मेघनाद और कुंभकरण के पुतलों का दहन किया जाएगा। नवीन कला मंदिर के प्रधान रमन मक्कड़ ने बताया कि क्लब की ओर से हर साल दशहरा पर्व बड़े उत्साह और धूमधाम से मनाया जाता है। इस बार भी उत्सव को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम के दौरान लोगों को दशहरा पर्व के महत्व और बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश भी दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि दशहरा देखने के लिए बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, ताकि उत्सव में शामिल होने वाले लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने शहरवासियों से दशहरा उत्सव में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें