फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैनी भवन गिराने पहुंची निगम टीम का विरोध, महिलाओं ने रोका रास्ता

पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश पर सैनगढ़ स्थित सैनी भवन में कथित अवैध निर्माण गिराने पहुंची नगर निगम की टीम को बुधवार को सैनी समाज के विरोध का सामना करना पड़ा। मौके पर भारी पुलिस बल की मौजूदगी में कार्रवाई शुरू की गई, लेकिन विरोध बढ़ने पर निगम की टीम को बिना पूरी कार्रवाई किए वापस लौटना पड़ा। इस दौरान जेसीबी से भवन की एक खिड़की और बाहरी दीवार को नुकसान पहुंचा। कार्रवाई के दौरान सैनी महासभा के सदस्यों और स्थानीय लोगों ने नगर निगम तथा प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। महिलाओं ने रास्ता रोककर निगम की टीम का विरोध किया। देखते ही देखते मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बन गई और लोगों ने कार्रवाई पर आपत्ति जताई। विरोध के चलते रोकनी पड़ी कार्रवाई मौके पर मौजूद लोगों का विरोध लगातार बढ़ता रहा। थाना डिवीजन नंबर-2 के एसएचओ ने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन सैनी महासभा के सदस्य अपनी मांगों पर अड़े रहे। लोगों ने भवन में तोड़फोड़ का विरोध करते हुए प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। स्थिति को देखते हुए नगर निगम की टीम को कार्रवाई रोकनी पड़ी। विरोध के बीच निगम का दस्ता भवन को पूरी तरह गिराने की कार्रवाई किए बिना ही वापस लौट गया। मौके पर लोगों का प्रदर्शन जारी रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें