फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पराली मुद्दे पर किसानों के समर्थन में उतरे विधायक सेखों

दिल्ली में प्रदूषण का स्तर बढ़ने के साथ ही पंजाब में पराली जलाने का मुद्दा एक बार फिर राजनीतिक बहस के केंद्र में आ गया है। दिल्ली की जहरीली होती हवा के लिए पंजाब के किसानों को जिम्मेदार ठहराए जाने पर आम आदमी पार्टी ने भाजपा को घेरना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में फरीदकोट के विधायक गुरदित्त सिंह सेखों ने गांव चेत सिंह वाला के खेतों में पहुंचकर किसानों के समर्थन में आवाज उठाई। मंगलवार को खेतों में किसानों से बातचीत के दौरान विधायक सेखों ने कहा कि हर बार दिल्ली के प्रदूषण का मुद्दा उठते ही पंजाब के किसानों को कटघरे में खड़ा कर दिया जाता है। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि दिवाली के दौरान हुई आतिशबाजी और पटाखों से निकले धुएं पर चर्चा करने के बजाय किसानों को बदनाम करना कहां तक उचित है। सेखों के अनुसार, इस वर्ष पंजाब में पराली प्रबंधन को लेकर किसानों का रुझान बदला है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार ने किसानों को मशीनरी और जरूरी संसाधन उपलब्ध करवाए हैं। इसके चलते अनेक किसानों ने पराली जलाने के बजाय उसकी गांठें बनवाकर आर्थिक लाभ कमाने का रास्ता अपनाया है। फरीदकोट क्षेत्र में भी किसानों ने पराली को आग लगाने के स्थान पर उसके प्रबंधन को प्राथमिकता दी है। विधायक ने कहा कि पराली प्रबंधन केवल किसानों की जिम्मेदारी नहीं होनी चाहिए। इसके लिए केंद्र सरकार को भी पंजाब का सहयोग करना चाहिए और किसानों को आधुनिक मशीनरी तथा आर्थिक सहायता उपलब्ध करवानी चाहिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें