फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटकपूरा के सरकारी स्कूलों में मेगा पीटीएम, अभिभावकों को बच्चों की कार्यप्रणाली से करवाया अवगत

पंजाब सरकार के दिशा-निर्देशों के तहत कोटकपूरा के डॉ. हरि सिंह सेवक स्कूल ऑफ एमिनेंस सहित अन्य सरकारी स्कूलों में मेगा पेरेंट्स-टीचर मीटिंग (पीटीएम) का आयोजन किया गया। इस दौरान अभिभावकों को उनके बच्चों की पढ़ाई, खेलकूद और अन्य गतिविधियों में प्रदर्शन संबंधी विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। मेगा पीटीएम को लेकर स्कूलों में विशेष प्रबंध किए गए थे। कक्षावार अभिभावकों से मुलाकात कर शिक्षकों ने विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति के साथ-साथ खेलों और अन्य क्षेत्रों में हासिल उपलब्धियों के बारे में जानकारी साझा की। इसके अलावा स्कूलों में विद्यार्थियों को उपलब्ध करवाई जा रही विभिन्न सुविधाओं के बारे में भी अभिभावकों को अवगत करवाया गया। इस अवसर पर बच्चों और अभिभावकों ने पंजाब सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों के बुनियादी ढांचे और शिक्षा के स्तर में सुधार हुआ है तथा विद्यार्थी पढ़ाई, खेलकूद और अन्य गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। स्कूल के प्रिंसिपल पन्ना लाल ने बताया कि डॉ. हरि सिंह सेवक स्कूल में पिछले तीन-चार वर्षों के दौरान करीब 60 से 70 लाख रुपये के विकास कार्य करवाए गए हैं। उन्होंने कहा कि करीब 100 वर्ष पुराने इस स्कूल में करवाए गए विकास कार्यों से स्कूल की सूरत में बड़ा बदलाव आया है और विद्यार्थियों को बेहतर वातावरण एवं सुविधाएं मिल रही हैं। उन्होंने बताया कि मेगा पीटीएम का मुख्य उद्देश्य अभिभावकों और शिक्षकों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करना तथा अभिभावकों को उनके बच्चों की शैक्षणिक एवं अन्य गतिविधियों में कारगुजारी से अवगत करवाना है। साथ ही अभिभावकों को शिक्षा के क्षेत्र में सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों और स्कूलों में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी भी दी गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें