कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत स्थित प्रिंस जॉर्ज शहर में रहने वाले बठिंडा के 23 वर्षीय युवक सुखमनदीप सिंह ने मानसिक तनाव के चलते आत्महत्या कर ली। सुखमनदीप बठिंडा जिले के गांव बुर्ज गिल का रहने वाला था। माता-पिता ने करीब साढ़े तीन साल पहले अपनी 8 कनाल पुश्तैनी जमीन गिरवी रखकर उसे उज्ज्वल भविष्य के लिए कनाडा भेजा था। सुसाइड करने से महज दो दिन पहले ही सुखमनदीप ने फोन पर अपने माता-पिता से बात की थी और गांव में बन रहे नए मकान के निर्माण कार्य के लिए पैसे भी भेजे थे। अब बेटे की मौत की खबर के बाद पूरे गांव में मातम पसरा है।