जीरा के घंटाघर चौक पर बुधवार को किसान जत्थेबंदियों और समाजसेवी संस्थाओं के सदस्य एकत्रित हुए और फूड सेफ्टी इंस्पेक्टर अभिनव कुमार के निलंबन एवं तबादले के विरोध में रोष प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पंजाब सरकार और फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन के कमिश्नर का पुतला फूंककर नारेबाजी की। किसान नेताओं ने कहा कि फूड सेफ्टी इंस्पेक्टर अभिनव कुमार खाद्य पदार्थों में मिलावट के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रहे थे और अच्छा काम कर रहे थे। इसके बावजूद उन्हें निलंबित कर फिरोजपुर से स्थानांतरित करके तरनतारन तैनात कर दिया गया। उन्होंने मांग की कि अभिनव कुमार का निलंबन रद्द कर उन्हें दोबारा फिरोजपुर में नियुक्त किया जाए। नेताओं ने चेतावनी दी कि मांग पूरी होने तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।