फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदकोट में एसएसपी गुरबंस सिंह बैस ने स्पेशल पुलिस नाकों का निरीक्षण, चुनाव से पहले बढ़ाई सतर्कता

फरीदकोट जिला पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने और विधानसभा चुनाव से पहले सुरक्षा प्रबंधों को मजबूत करने के लिए जिले में विभिन्न स्थानों पर स्पेशल पुलिस नाकों को और सतर्क कर दिया है। बुधवार को एसएसपी गुरबंस सिंह बैंस ने इन नाकों का अचानक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए। एसएसपी गुरबंस सिंह बैस ने बताया कि जिले में हर प्रकार की आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाना पुलिस प्रशासन की पहली प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से जिले के महत्वपूर्ण स्थानों पर गजटेड अधिकारियों की निगरानी में विशेष पुलिस टीमों की तैनाती कर मजबूत नाकाबंदी की गई है। इसके साथ ही भीड़भाड़ वाले स्थानों, पार्किंग स्थलों और अन्य संवेदनशील जगहों पर भी बारीकी से जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस चेकिंग अभियान का मुख्य उद्देश्य अपराध पर नियंत्रण करना, गैरकानूनी गतिविधियों को रोकना और आम लोगों में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना है। वाहन जांच की यह मुहिम आगे भी जारी रहेगी, ताकि सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाया जा सके। निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि नाकों पर पूरी मुस्तैदी से ड्यूटी निभाई जाए और वहां से गुजरने वाले प्रत्येक वाहन की सावधानीपूर्वक जांच की जाए। उन्होंने चेकिंग के दौरान वाहन और पाईस जैसी एप्लीकेशनों का उचित इस्तेमाल करने संबंधी निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए कि आम लोगों को अनावश्यक परेशानी न हो और समयबद्ध तरीके से जांच पूरी कर उन्हें बेहतर सुविधा प्रदान की जाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें