फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुर रेल मंडल कार्यालय में राजभाषा पखवाड़ा के तहत हिंदी निबंध प्रतियोगिता आयोजित

फिरोजपुर रेल मंडल कार्यालय में वीरवार को राजभाषा पखवाड़ा के अंतर्गत हिंदी निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में मंडल कार्यालय के 25 कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सहायक कार्मिक अधिकारी लोकेश कुमार मीना की उपस्थिति में प्रतिभागियों को मौके पर ही दो विषय दिए गए, जिनमें से किसी एक विषय पर लगभग 2000 शब्दों का निबंध लिखना था। प्रतियोगिता के लिए ‘मातृभाषा में शिक्षा: नई शिक्षा नीति का दूरगामी प्रभाव’ तथा ‘राष्ट्र निर्माण और राष्ट्रीय एकता में हिंदी का योगदान’ विषय निर्धारित किए गए। प्रतियोगिता का उद्देश्य कर्मचारियों में हिंदी भाषा के प्रति रुचि बढ़ाने तथा राजभाषा के प्रयोग को प्रोत्साहित करना रहा। प्रतियोगिता के दौरान कर्मचारियों ने विषयों पर अपने विचारों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें