फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेडां वतन पंजाब दियां-2026 की मशाल का मोगा में शानदार स्वागत

पंजाब सरकार द्वारा राज्य में खेल संस्कृति को और मजबूत करने, युवाओं को खेलों से जोड़ने तथा पंजाब के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने के लिए अधिक से अधिक अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही ‘खेडां वतन पंजाब दियां-2026’ की मशाल का आज मोगा जिले में पूरे जोश, उत्साह और मान-सम्मान के साथ स्वागत किया गया। ढुड्डीके में विधायक मनजीत सिंह बिलासपुर तथा मोगा में विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा और डिप्टी कमिश्नर मोगा श्री सागर सेतिया ने मशाल मार्च की अगुवाई की। इसके उपरांत मशाल मोगा शहर में दाखिल हुई और जोगिंदर सिंह चौक से होते हुए भूपिंदरा खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल, मोगा पहुंची। यहां आयोजित जिला स्तरीय समारोह में मोगा विधानसभा क्षेत्र की विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा और डिप्टी कमिश्नर मोगासागर सेतिया ने विशेष रूप से शिरकत करते हुए मशाल का स्वागत किया। इस अवसर पर प्रसिद्ध गायक गगन कोकरी भी मौजूद थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें