फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान आंदोलन के चलते चार ट्रेनें रद्द, तीन शॉर्ट टर्मिनेट और चार शॉर्ट ओरिजिनेट

किसान आंदोलन के चलते रेल प्रशासन ने वीरवार को चार ट्रेनें रद्द करने के अलावा तीन ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट, चार को शॉर्ट ओरिजिनेट और दो ट्रेनों को शॉर्ट री-शेड्यूल किया है। ट्रेनों के प्रभावित होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। रेल अधिकारियों के मुताबिक किसानों ने रेल डिवीजन के गुरदासपुर, अमृतसर, मोगा, फिरोजपुर के मल्लांवाला तथा संगरूर-मानसा समेत विभिन्न रेलवे स्टेशनों और अन्य स्थानों पर रेलवे ट्रैक पर धरना दिया हुआ है। इसके चलते ब्यास-तरनतारन, तरनतारन-ब्यास, फिरोजपुर-जालंधर सिटी और जालंधर सिटी-फिरोजपुर के बीच चलने वाली पैसेंजर ट्रेन संख्या 74605, 74606, 74936 और 74937 को रद्द किया गया है। इसी तरह तीन ट्रेनों को बीच रास्ते में शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है। इनमें लुधियाना-छेहरटा ट्रेन को जंडियाला, नई दिल्ली-अमृतसर ट्रेन संख्या 12497 को जालंधर सिटी तथा लुधियाना-फिरोजपुर ट्रेन संख्या 54051 को मोगा में रोक दिया गया। चार ट्रेनों को शॉर्ट ओरिजिनेट किया गया है। इनमें छेहरटा-लुधियाना ट्रेन संख्या 64552 को जंडियाला, अमृतसर-नई दिल्ली ट्रेन संख्या 12032 को ब्यास, अमृतसर-नई दिल्ली ट्रेन संख्या 12498 को जालंधर सिटी तथा फिरोजपुर-लुधियाना ट्रेन संख्या 54502 को मोगा से वापस निर्धारित गंतव्य के लिए रवाना किया गया। इसके अलावा फिरोजपुर-जालंधर ट्रेन संख्या 74936 और 74938 को शॉर्ट री-शेड्यूल किया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें