फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुर में धान खरीद के प्रबंधों का जायजा लेने पहुंचे खाद्य आपूर्ति मंत्री लाल चंद कटारूचक

पंजाब सरकार की ओर से एक अक्तूबर से शुरू की गई धान की सरकारी खरीद के प्रबंधों का जायजा लेने के लिए बुधवार को पंजाब के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री लाल चंद कटारूचक फिरोजपुर शहर की दाना मंडी पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों से खरीद, लिफ्टिंग और भुगतान संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी ली। पत्रकारों से बातचीत में मंत्री ने बताया कि राज्य में इस सीजन 180 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। यदि खरीद इससे अधिक होती है तो उसके लिए भी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने कहा कि किसानों से खरीदा गया धान 24 घंटे के भीतर उठाया जाएगा और निर्धारित प्रक्रिया के तहत भुगतान उनके बैंक खातों में पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसानों और आढ़तियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। पत्रकारों द्वारा पंजाब स्टेट सिविल सप्लाई के कोटे में कमी का मुद्दा उठाए जाने पर मंत्री ने भरोसा दिलाया कि इसे जल्द हल करवाया जाएगा। वहीं, सीबीआई की हालिया कार्रवाई पर उन्होंने इसे केंद्र सरकार की कार्रवाई बताते हुए कहा कि चुनाव नजदीक आने के कारण सीबीआई और ईडी की रेड करवाई जा रही हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें