फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदकोट: कोटकपूरा में राहगीरों को लूटने वाले गिरोह के 5 सदस्य गिरफ्तार

शाहिल शर्मा Updated Tue, 01 Sep 2026 07:31 PM IST

कोटकपूरा के थाना सदर पुलिस ने राहगीरों को लूटने की योजना बना रहे गिरोह के पांच सदस्यों को तेजधार हथियारों समेत गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान गांव औलख निवासी गुज्जर, गांव मल्लके निवासी सोनी, गांव बीड़ सिखांवाला निवासी गुरलाल सिंह, गांव खारा निवासी लव और गांव हरीके कलां निवासी मनिंदर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, एसएसपी गुरबंस सिंह बैंस के दिशा-निर्देशों पर असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एएसआई जगमीत सिंह पुलिस पार्टी के साथ गांव संधवां के बस अड्डे पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली कि पांचों युवक सुनसान जगह पर एकत्र होकर राहगीरों को लूटने की योजना बना रहे हैं और उनके पास घातक हथियार हैं। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पांचों को हथियारों समेत गिरफ्तार कर लिया। डीएसपी संजीव कुमार ने बताया कि आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड लिया जा रहा है। पूछताछ में गिरोह के अन्य सदस्यों और पुरानी वारदातों का पता लगाया जाएगा। जांच में सामने आया कि आरोपियों में से दो के खिलाफ जिला मोगा समेत विभिन्न थानों में नशा तस्करी, एक्साइज एक्ट व अन्य धाराओं के तहत कुल छह मामले दर्ज हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें